नई दिल्ली, अगस्त 1 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में देश का प्रतिष्ठित जीडी बिरला वैज्ञानिक अनुसंधान पुरस्कार शुक्रवार को बिरला हाउस में प्रदान किया गया। वर्ष 2023 के लिए यह सम्मान प्रो. अदिति सेन डे को मिला, जबकि वर्ष 2024 के लिए प्रो. सुबी जैकब जॉर्ज को सम्मानित किया गया। प्रो. अदिति सेन डे को यह पुरस्कार क्वांटम टेक्नोलॉजी में उनके योगदान के लिए दिया गया। वह प्रयागराज स्थित हरिश्चंद्र रिसर्च इंस्टीट्यूट में प्रोफेसर हैं। प्रो. सुबी जैकब जॉर्ज को सुप्रामोलेक्युलर केमिस्ट्री में नवीन शोध के लिए सम्मानित किया गया। वह बेंगलुरु स्थित जवाहरलाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस साइंटिफिक रिसर्च में कार्यरत हैं। केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दोनों वैज्ञानिकों को पुरस्कार प्रदा...