देहरादून, मई 27 -- पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ ने जताया विरोध रजिस्ट्रार कानूनगो व राजस्व निरीक्षक सेवा एकीकरण नियमावली लाने पर हड़ताल की चेतावनी देहरादून, मुख्य संवाददाता। पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ ने उत्तराखंड अधीनस्थ राजस्व कार्यपालक(राजस्व निरीक्षक) सेवा नियमावाली में बदलाव की तैयारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नायब तहसीलदार के पदोन्नति पदों में पटवारी, कानूनगो के हिस्से में रजिस्ट्रार कानूनगो को भी शामिल किए जाने का विरोध शुरू हो गया है। संघ ने साफ किया कि यदि रजिस्ट्रार कानूनगो व राजस्व निरीक्षक सेवा एकीकरण नियमावली को कैबिनेट से मंजूरी दी गई, तो तत्काल पूरे प्रदेश में हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। संघ के अध्यक्ष विजयपाल सिंह मेहता ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव को पत्र...