कौशाम्बी, जनवरी 2 -- भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद भरवारी उप डकघार में तैनात डाक निरीक्षक पर गंभीर आरोप लगे हैं। इल्जाम है कि कर्मचारियों से प्रमोशन के नाम पर उन्होंने रिश्वत ली है। पदोन्नति न होने पर कर्मचारियों ने अब उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। साथ ही मामले की तहरीर कोखराज थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामले को लाकर जांच शुरू कर दी है। भरवारी उप डकघार के निरीक्षक पर उनके ही कर्मचारी उमेश कुमार ने पुलिस अधिकारियों के साथ ही विभाग के उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर बताया है कि वह मृतक आश्रित कर्मचारी है। उमेश कुमार का आरोप है कि पदोन्नति के लिए उससे डाक निरीक्षक लगातार एक लाख रुपये देने की मांग कर रहे हैं। किसी तरह उसने 30 हजार रुपया नकद दिया। साथ ही कहा कि अब वह इससे ज्यादा नहीं दे सकता है। इसके बावजूद उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.