जमशेदपुर, मई 12 -- संगठन सृजन 2025 अभियान के तहत साकची प्रखंड कांग्रेस के दो मंडलों साकची व सीतारामडेरा का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। साकची मंडल का अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्र जबकि सीतारामडेरा मंडल का अध्यक्ष विनोद कुमार यादव को चुना गया। चुनाव हाथ उठाकर हुआ। दोनों मंडलों में दो-दो उपाध्यक्ष और नौ-नौ महामंत्रियों का भी चुनाव किया गया है। इस प्रकार दोनों मंडलों की 12-12 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। यह चुनाव साकची प्रखंड कांग्रेस के पर्यवेक्षक सह प्रदेश कांग्रेस सचिव राकेश कुमार तिवारी की देखरेख में साकची में ठाकुरबाड़ी रोड स्थित सान्या काम्प्लेक्स में संपन्न हुआ। मौके पर साकची प्रखंड का भी पुनर्गठन किया गया। अध्यक्ष तो धर्मा राव फिलहाल बने हुए हैं, हालांकि अन्य सभी पदाधिकारियों का चुनाव कराया गया। दीपक दास व पंचू राम उपाध्यक्ष चुने गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.