भागलपुर, मई 30 -- गोपालपुर प्रखंड में राष्ट्रीय जनता दल की बैठक का आयोजन कमलाकुंड में हुआ। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड पर्यवेक्षक सह अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महेश मंडल ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से पांचवीं बार प्रमोद चौबे निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रधान महासचिव राजीव कुमार उर्फ प्रिंस मंडल निर्दलीय निर्वाचित हुए। सभी नेताओं ने माला पहनकर स्वागत किया। बैठक में मुख्य अतिथि बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. चक्रपाणि हिमांशु, विशिष्ट अतिथि अलख निरंजन पासवान, जिलाध्यक्ष और संजय मंडल प्रधान महासचिव थे। संचालन मुखिया अमर यादव ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.