बदायूं, जनवरी 4 -- बिल्सी। नगर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद ने नगर के प्रमुख बाजार व बाईपास मार्ग सहित आठ सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य शुरू किया है। नगर के अति संवेदनशील और व्यस्तम चौराहों पर कुल 32 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इनमें अंबियापुर चौराहा, थाना मोड़, अटल चौक, बालाजी तिराहा, शेखपुर चौराहा, बदायूं बस स्टैंड, सिरासौल चौराहा, रंजना हॉस्पिटल तिराहा और सीताराम तिराहा शामिल हैं। नगरवासियों ने कैमरों के नियमित रखरखाव और जांच की मांग की है, ताकि व्यवस्था प्रभावी बनी रहे। पालिकाध्यक्षा ज्ञानदेवी सागर के पति ओम प्रकाश सागर ने बैठक में व्यापारियों को नगर में शीघ्र कैमरे लगवाए जाने का भरोसा दिलाया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.