जौनपुर, जुलाई 5 -- जौनपुर, संवददाता। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था सम्बन्धी जाँच समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सभापति दिनेश कुमार गोयल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने मा० सभापति और सदस्यगण का पुष्प गुच्छ देकर, अंगवस्त्रम कर सम्मानित किया गया। सभापति व समिति के सदस्यगण ने जनपद में ट्रांसफार्मर की मरम्मत, जनपद में औसत विद्युत आपूर्ति का विवरण, विद्युत उपभोक्ता लोड के अनुरूप ट्रांसफार्मर की स्थिति व उसके रख-रखाव की व्यवस्था, 1912 पर विद्युत से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों के निस्तारण व मीटर रीडिंग से से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों के निस्तारण व कार्यवाही के सम्बन्ध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की, मीटर रीडरों के तैनाती और संख्या के संबंध में जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.