सहारनपुर, मार्च 7 -- सहारनपुर। प्रमुख सचिव कृषि व नोडल अधिकारी रविन्द्र ने मां शाकुम्भरी देवी विश्वविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण कर बिन्दुवार बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने विश्वविद्यालय के लेआउट को देखा और मुख्य अभियंता से परियोजनाओं की बाबत जानकारी ली। निर्देश दिए कि कमियों को दूर कराते हुए हस्तगन की कार्यवाही में तेजी लाई जाए। प्रमुख सचिव ने प्रशासनिक भवन में लगने वाली 3 लिफ्ट को अगले हफ्ते तक चलायमान करने के निर्देश दिए और कार्य को 31 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर इसी माह कार्य को पूर्ण करें। उन्होंने एसटीपी के कार्य तथा विश्वविद्यालय द्वारा बताई कमियों को दूर करने के निर्देश देते हुए कहा कि ठेकेदार पर एलडी (पेनाल्टी) लगाने की कार्यवाही की जाए। यदि कार्य समय से पूर्ण नहीं किया जाता तो फर्म को ब्लैकलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.