अलीगढ़, फरवरी 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उप्र के सह संयोजक राकेश गुप्ता साईं ने जीएसटी की प्रमुख सचिव कामिनी रतन चौहान व कमिश्नर नितिन बंसल से लखनऊ में मुलाकात की। कहा कि अलीगढ़ विशेष कर तालों का शहर है। एक ताले को बनाने के लिए लगभग 50 प्रकार के ऑपरेशन करने पड़ते हैं। ये एक कैंपस में न होकर अलग अलग छोटे मजदूरों द्वारा किए जाते हैं। छोटे छोटे कंसाइनमेंट जॉब वर्कर को भेजने पड़ते हैं। व्यावहारिक रूप से उनके चालान नहीं बन पाते। शहर में ही छोटी छोटी दूरी के लिए जॉब वर्क चालान के न बनने से अधिकारी छोटे छोटे रिक्शा पकड़े लेते हैं और जुर्माना एवं कर आरोपित कर देते हैं। रिक्शा व छोटे वाहनों में जाने वाले माल को नहीं पकड़ा जाना चाहिए। बड़े बड़े ट्रकों पकड़ा जाए और अवैध परिवहन पर रोक लगाई जाए। प्रमुख सचिव से मुलाकात मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.