रांची, मार्च 20 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड प्रमुख विक्टोरिया देवी और उप प्रमुख सविता देवी ने गुरुवार को सोनाहातू प्रखंड स्थित खाद्य आपूर्ति विभाग के गोदाम का निरीक्षण किया। उन्होंने वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। गोदाम प्रबंधक को वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता लाने, स्वच्छ खाद्यान्न देने, वजन में अनाज देने, समय पर डिलीवरी कराने के लिए निर्देश दिया। इस दौरान प्रमुख और उप प्रमुख ने बीआरसी कार्यालय में संचालित आधार अपडेट केंद्र का निरीक्षण किया। आधार अपडेट केंद्र में होनेवाली शिकायत को दूर करने का निर्देश दिए। मौके पर उप प्रमुख के प्रतिनिधि निशिकांत गंझू आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.