टिहरी, जून 30 -- भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत की अध्यक्षता और प्रतापनगर के पूर्व विधायक विजय सिंह पंवार के नेतृत्व में सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता और शहर के प्रमुख उद्यमी गुरु प्रसाद भट्ट, कांग्रेस के प्रतापनगर ब्लॉक अध्यक्ष बरफ चंद रमोला सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष रावत ने उन्हें पार्टी का पटका व फूलमाला पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है। विभिन्न संगठनों के लोग भाजपा से जुड़कर विकास का साथ दे रहे हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक पंवार ने भी विचार रखे। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, पूर्व प्रमुख मस्ता सिंह नेगी, जगदंबा रतूड़ी, मंडल अध्यक्ष रमेश रतूड़ी, मनोज रमोला, बलवंत रावत, विजय कठैत, शीशराम थपलियाल, जयेंद्र पंवार, ओम प्रकाश रतूड़ी, दीप चंद रमो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.