शाहजहांपुर, फरवरी 19 -- समग्र शिक्षा बेसिक विभाग के अंतर्गत प्रगति स्वाभिमान सफलता की ओर-20 कार्यक्रम के तहत बुधवार को जनपद स्तरीय बाल उत्सव का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीएसए दिव्या गुप्ता के साथ जिला समन्वयक शेखर गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विकास खंडों एवं नगर क्षेत्र से चयनित छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता तथा मीना मंच से संबंधित वीडियो एवं कॉमिक्स प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतिभागियों ने स्वच्छता विषय पर आकर्षक और संदेशपूर्ण पोस्टर तैयार किए। कार्यक्रम में कई छात्राओं का चयन किया गया। कार्यक्रम में सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी उमेश चन्द्र मिश्रा, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा सोहन शुक्ल, जिला समन्वयक बाल शिक...