रांची, जनवरी 9 -- रांची, विशेष संवाददाता। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जिले के सभी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी), विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर्स (वीएलई) के साथ बैठक की। इसमें प्रज्ञा केंद्रों (सीएससी) को अपग्रेड कर लोगों को अधिक सुलभ, पारदर्शी और त्वरित सेवाएं कराने की रणनीति के बारे में बताया गया। डीसी ने प्रज्ञा केंद्रों द्वारा जाति, आवासीय, आय सहित अन्य प्रमाण पत्रों के आवेदनों को बिना वैध कारण के रिजेक्ट करने या विलंब करने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को नए प्रज्ञा केंद्रों के आवेदनों पर भी शीघ्र कार्यवाही करने को कहा। डीसी ने कहा कि प्रज्ञा केंद्र डिजिटल भारत की रीढ़ हैं और इन्हें आधुनिक बनाकर ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की जनता को सरकारी सेवाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और वित्तीय सुविधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.