मोतिहारी, दिसम्बर 25 -- मोतिहारी, एक प्रतिनिधि । भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर गुरुवार को मोतिहारी कोर्ट उपडाकघर परिसर में सुशासन दिवस मनाया गया। इस दौरान अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्र के प्रति योगदान, सुशासन की परिकल्पना एवं उनके प्रेरणादायी जीवन मूल्यों को याद किया गया। इस अवसर पर सम्मान समारोह में चंपारण प्रमंडल में कार्यरत 64 डाक कर्मयोगियों को उनके उत्कृष्ट, निष्ठावान एवं समर्पित कार्य के लिए सम्मानित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि मोतिहारी सांसद सह पूर्व केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2025 में चंपारण प्रमंडल, मोतिहारी की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी भी साझा की। श्री सिंह ने कहा कि भारतीय डाक विभाग विभिन्न क्षेत्रों में नागर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.