धनबाद, जनवरी 28 -- धनबाद, विशेष संवाददाता निकाय चुनाव को लेकर धनबाद पहुंची प्रदेश भाजपा की प्रमंडलीय कमेटी ने धनबाद नगर निगम एवं चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों एवं दावेदारों के साथ मंथन किया। भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में निवर्तमान मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल सहित 20 ने धनबाद से मेयर पद के लिए दावेदारी पेश की। सभी दावेदारों से कमेटी ने बारी-बारी से बात की। वहीं झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह ने कमेटी को फोन कर स्वयं को भी दावेदार बताया। संजीव सिंह ने दावेदारी से संबंधित आवेदन प्रदेश अध्यक्ष को दिया है। सांसद ढुलू महतो की पत्नी सावित्री देवी के लिए भी कई मंडल अध्यक्षों ने कमेटी के समक्ष दावा पेश किया। यानी हेवीवेट दावेदारों के साथ कुल 20 की दावेदारी से निर्णय लेने में भाजपा को गहन विचार विमर्श करना होगा। सावित्री दे...