सहारनपुर, दिसम्बर 24 -- श्री नर्मदेश्वर महाकाल महादेव मंदिर के श्री विग्रह प्राण प्रतिष्ठा के चल रही श्रीमद्भागवत कथा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रभु श्री कृष्ण के जन्म के बधाई गीतों पर श्रद्धालु भक्तिरस में झूमने को मजबूर हो गए। कथा व्यास आचार्य पंडित प्रवेश कौशिक ने कहा कि प्रभु श्री कृष्ण की शरण में जाने वाले भक्त का कल्याण होता है। ऑफिसर कॉलोनी स्थित श्री नर्मदेश्वर महाकाल महादेव मंदिर में श्री विग्रह प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में द्वितीय वार्षिक महोत्सव एवं श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन चल रहा है। बुधवार को कथा के दौरान भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए। प्रभु के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। आचार्य पंडित प्रवेश कौशिक ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण अपने भक्तों का कल्याण करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.