कौशाम्बी, सितम्बर 28 -- मनौरी बाजार में श्रीराम लीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला मंचन में शनिवार की रात कलाकारों द्वारा धनुष यज्ञ का मनमोहक मंचन किया गया। श्रीराम ने भगवान शिव के धनुष को तोड़ा तो जय श्रीराम के नारे से पूरा रामलीला परिसर गूंज उठा और जानकी ने प्रभु श्रीराम को वरमाला पहनाई। मंचन में दिखाया गया कि एक बार राजा जनक के राज्य में काफी दिन से बरसात नहीं हुई थी। चारों तरफ हाहाकार मचा था। राजा जनक को पता चला कि प्रजा दुखी है तो उन्होंने ब्राह्मणों से मंत्रणा की। राजा ने ब्राह्मणों की आज्ञा मानकर सोने का हल चलाया। हल घड़े से टकराने पर सुंदर कन्या निकली। काफी समय से जनक के घर में भगवान शिव का पुराना धनुष रखा था। किसी कारण से सीता ने उस धनुष को अन्यत्र रख दिया। इसकी जानकारी होने पर जनक ने राज्य में सीता स्वयंवर का आयोजन किया। त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.