एटा, अप्रैल 6 -- एटा, । रविवार को राम नवमी के सुअवसर पर श्री रघुनाथ जी विराजमान बारहसैनी मंदिर समिति के माध्यम से शहर में रघुनाथ जी महाराज की 108वीं रथयात्रा आकर्षक, डोले, झांकियों एवं बैंड, बाजों के साथ निकाली गई। जिसमें दिल्ली, जेवर एवं एटा के महशूर बैंड, बाजों की धुन पर बजने वाले श्रीराम के मनोहारी भजनों पर युवाओं और बच्चों के साथ बुजुर्गों ने भी बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करते श्रीराम के जयघोष लगाकर जमकर नृत्य किया। शोभायात्रा रूट पर श्रद्धालुओं ने भगवा ध्वज लेकर जगह-जगह रंगोलियां बनाने के साथ पुष्प वर्षा कर मर्यादापुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की आरती की। इसके साथ ही राम जन्मोत्सव की एक दूसरे को शुभकामनाएं और बधाईयां दी। शहर में भगवान की शोभायात्रा, ठंडी सड़क, होली मोहल्ला, कैलाशगंज, जीटी रोड, घंटाघर आदि प्रमुख मार्गों से निकाली गई। जिसमें व्यापा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.