चतरा, मार्च 5 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत सिंघानी में बुधवार को माता शबरी की जयंती धूमधाम से मनाया गया। मालूम हो कि हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष फाल्गुन माह की सप्तमी तिथि को शबरी जयंती का पर्व मनाया जाता है। लेकिन किसी कारण जयंती के दिन पूजा- अर्चना नहीं की जा सकी। लोगों का ऐसा मानना है कि माता शबरी भगवान राम की परम भक्त थीं। यह दिन मां शबरी की प्रभु श्रीराम के प्रति नि:स्वार्थ भक्ति भाव की भावना समर्पित है। इसीलिए किसी भी दिन मां शबरी की पूजा- अर्चना श्रद्धालु कर सकते हैं। शास्त्रों के अनुसार भगवान के सच्चे भक्तों की सेवा-सत्कार करने मात्र से प्रभु प्रसन्न हो जाते हैं। ज्ञात हो कि पूजा- अर्चना के बाद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर विजय भुईयां ने कहा कि हम सभी को माता शबरी के आचरणों को अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.