सिद्धार्थ, फरवरी 22 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के धनुवाडीह उर्फ हजिरवा गांव में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा में शुक्रवार की रात कथावाचक आचार्य विशाल त्रिपाठी ने प्रभु श्रीकृष्ण के जन्म से जुड़े प्रसंग का वर्णन किया। इसे सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। वहीं प्रभु का जन्म होते ही जयकारों से पंडाल गूंज उठा,महिलाओं ने सोहर गीत गाए। कथावाचक ने श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग के अलावा पूतना वध, वकासुर वध की कथा सुनाई। कथावाचक ने कहा कि जब-जब धरती पर अत्याचार बढ़ा है, भगवान ने किसी न किसी रूप में अवतार लेकर प्राणियों की रक्षा की है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को प्रभु श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र का अनुसरण करना चाहिए। वहीं रात 12 बजे भगवान के जन्म का उदघोष हुआ। जिसके बाद बधाइयां बजनी शुरू हो गईं। श्रद्धालुओं ने आरती की, महिलाओं ने गोकुल में बजत है बधै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.