रांची, नवम्बर 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। लालपुर पीस रोड स्थित गुजराती पटेल भवन में गुरुवार से शुरू हुए अखंड सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ के आयोजन में शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। विभिन्न पूजा और अनुष्ठान के बाद जैसे ही हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन आरंभ हुआ, भक्तों का आना शुरू हो गया। पाठ में भाग लेने के लिए आए अधिकांश भक्तों ने एक से अधिक बार पाठ कर अपना संकल्प पूरा किया, जिसके उपरांत उनके बीच प्रसाद वितरित किया गया। दिन भर महिला-पुरुष, बुजुर्गों के साथ-साथ युवा उत्साहपूर्वक पाठ में शामिल होते रहे। श्रद्धालु श्री नरसिंह बांध बालाजी धाम, बर्नपुर आसनसोल से पधारे संतोष भाई जी से आशीर्वाद प्राप्त करते रहे और मार्गदर्शन लिया। श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। श्रीराम कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु गुजराती पटेल भवन में हन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.