सहारनपुर, दिसम्बर 24 -- जिलेभर में बुधवार की रात 12 बजते ही प्रभु यीशु मसीह के जन्म लेते ही गिरजाघरों में प्रार्थना संभाएं हुई। ईसाई समाज के लोगों ने एक-दूसरे को बधइयां दीं, तो बच्चों ने जिंगल बेल-जिंगल बेल गीत सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही मोमबत्तियां जलाई। गिरजाघरों में सेंटा क्लॉज ने उपहार बांटे। वहीं, घरों में भी लोगों ने प्रार्थना की। गिरजाघर रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा उठे। महानगर के मिशन कंपाउंड स्थित सीएनआई सेमिनरी चर्च, मेथोडिस्ट चर्च, कोर्ट रोड स्थित सेक्रेड हॉट चर्च, गिल कॉलोनी स्थित एजी चर्च में देर रात तक गिरजाघरों में पहुंचकर लोगों ने मोमबत्तियां जलाई और प्रार्थना की। इसी चर्च कंपाउंड स्थित सेंट थॉमस चर्चा में प्रार्थना हुई। चर्च के सामने स्थित गऊशाला को बैतलहम कस्बे की तरह सजाया गया, जहां प्रभु यीशु मसीह का जन्...