बरेली, अप्रैल 21 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। यीशु के पुनर्जीवित होने की खुशी में ईस्टर संडे का पर्व गिरजाघरों में धूमधाम से मनाया गया। चर्च में विशेष प्रार्थना सभा में ईसाई धर्म के लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रभु यीशु द्वारा दिए गए उपदेशों को पढ़कर सुनाया गया। सभी लोगों ने एक-दूसरे को ईस्टर की बधाई दी। चर्च के फादरों की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ईसाई समुदाय ने अपने पूर्वजों को भी याद किया। मान्यता है कि क्रॉस पर चढ़ाए जाने के बाद गुड फ्राइडे के तीसरे दिन दुनिया के उद्धारकर्ता यीशु मसीह पुन: जी उठे थे। सुबह पांच बजे बड़ी संख्या में श्रद्धालु क्राइस्ट मैथोडिस्ट चर्च प्रांगण में जमा हुए। बाइबल का पाठ करने के साथ ही गीत गाए। मुख्य प्रार्थना सभा का संचालन पादरी प्रमोद नन्दा ने किया। बाइबिल का पाठ नये नियम की पुस्तक पहला यहुन...