मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 26 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के गिरजाघरों में गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ क्रिसमस मनाया गया। सुबह से ही कैंडिल जलाने और प्रार्थना के लिए लोगों का तांता लगने लगा। रात नौ बजे तक प्रभु यीशु के दर्शन और प्रार्थना के लिए लोग पहुंचते रहे। भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से शहर के प्रमुख गिरजाघरों में महिला व पुरुष पुलिस बल की तैनाती की गई थी। लेनिन चौक स्थित संत फ्रांसिस असीसी चर्च के फादर विकास विजय ने बताया कि सुबह सात बजे प्रार्थना सभा हुई। उसके बाद आमलोगों के दर्शन के लिए चर्च को खोल दिया गया। पूरे दिन दर्शन को लेकर लोग आते रहे। यहां पर प्रभु यीशु की दो झांकी दिखाई जा रही थी। एक चर्च के सभागार में और दूसरी चर्च के प्रांगण में। बाहर कैंडिल जलाने की सुविधा थी। कैंडिल जलाने के बाद सेल्फी भी ली : चक्कर ...