सहारनपुर, नवम्बर 15 -- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनमंच सभागार में हुए कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अपनी युवावस्था में अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया। उनसे हर युवा को प्रेरणा लेनी चाहिए। भाजपा उनके आदर्शों को लेकर आगे बढ़ रही है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसे रोकने के लिए विदेशी ताकतें भी काम कर रही हैं। भारत दुनिया का नेतृत्व करेगा तो दुनिया संकट मुक्त बनेगी। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली थी। तब से देश ने अनेक क्षेत्रों में लंबी छलांग लगाई है। देश में पहले अलगाववाद था। गृहमंत्री अमित शाह देश को नक्सलवाद मुक्त बना रहे हैं। देश को आगे बढ़ाने के लिए स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया। जब देश का हर आदमी स्वदेशी अपनाएगा। तभी देश विकसित बन...