हाथरस, नवम्बर 3 -- हाथरस। सावन कृपाल रूहानी मिशन की शाखा कृपाल आश्रम गौशाला मार्ग हाथरस पर साप्ताहिक सत्संग का आयोजन हुआ। सत्संग दयाल पुरुष संत दर्शन सिंह महाराज एवं मिशन के प्रमुख एवं विश्व आध्यात्मिक सतगुरु संत राजिंदर सिंह जी महाराज ने ऑडियो वीडियो के माध्यम से प्रस्तुत किया। दर्शन सिंह जी महाराज ने कुछ रूहानी शायरी मिली वो मैं कि मैं सरसार हो गया साकी, हर आदमी से मुझे प्यार हो गया साकी। हैं और वो अपनों से जो कतरा के चले हैं। हम वो हैं जो गैरों को भी अपना के चले हैं। द्वारा समझाया कि जब हमें प्रभु के प्रेम का अनुभव होने लगता है तो हमारा जीवन अत्यंत प्रेम और खुशी से भर जाता है। साथ ही साथ हमें हर जीव के अंदर प्रभु का नूरी स्वरूप का भी अनुभव होना शुरू हो जाता है। इसके बाद संत राजिंदर सिंह महाराज द्वारा सत्संग प्रस्तुत किया। महाराज ने समझ...