हाथरस, जून 30 -- सावन कृपाल रुहानी मिशन शाखा पर हुआ सत्संग का आयोजन हाथरस। सावन कृपाल रूहानी मिशन की शाखा कृपाल आश्रम गौशाला मार्ग हाथरस पर साप्ताहिक आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन हुआ। सत्संग दयाल पुरुष संत दर्शन सिंह महाराज एवं मिशन के प्रमुख व विश्व आध्यात्मिक सतगुरु परम संत राजिंदर सिंह महाराज ने ऑडियो वीडियो के माध्यम से प्रस्तुत किया। दर्शन सिंह महाराज ने रूहानी फकीर बाबा फरीद जी की वाणी, "रूखी सूखी खाय के ठंडा पानी पियु,फरीदा देखि पराई चुपड़ी ना तरसाओ जीउ।। अर्थात जब हम रूहानियत के रास्ते पर आगे बढ़ते हैं, तो हमें यह नहीं देखना चाहिए कि मेरे पास गरीबी है या अमुख व्यक्ति के पास अपार धन दौलत है। जिससे उस व्यक्ति को कोई दुख तकलीफ नहीं है। जबकि हमें इसके विपरीत यही सोचना चाहिए कि प्रभु ने जो हमें दिया है। यह प्रभु की हम पर विशेष कृपा है। औ...