वाराणसी, जनवरी 4 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। रामनगर स्थित पीएमश्री प्रभुनारायण राजकीय इंटर कॉलेज में बनारस का पहला स्कूल मिनी स्टेडियम बनाया जाएगा। 4.92 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह मिनी स्टेडियम विद्यालय परिसर में लगभग 20 हजार वर्गफुट क्षेत्रफल में विकसित किया जाएगा। स्टेडियम जी 1 (भूतल एवं प्रथम तल) नक्शे पर तैयार होगा, जिसके लिए कार्यदायी संस्था को 2.46 करोड़ रुपये की राशि अवमुक्त कर दी गई है। निर्माण की जिम्मेदारी यूपीसिडको को सौंपी गई है। प्रदेश के 61 जिलों के पीएमश्री विद्यालयों में मिनी स्टेडियम निर्माण की योजना के तहत बनारस से प्रभुनारायण इंटर कॉलेज का चयन किया गया है। विद्यालय में उपलब्ध पर्याप्त भूमि और छात्रों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इस परियोजना को स्वीकृति दी गई है। प्रधानाचार्य अविनाश मिश्र ने बताया कि स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.