सिद्धार्थ, फरवरी 24 -- उस्का बाजार। क्षेत्र के केवटलिया में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा में शनिवार की रात कथावाचक पंडित आकाश मणि त्रिपाठी ने प्रभु कृष्ण के जन्मोत्सव की कथा सुनाई। कथा सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए। कथावाचक ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म मथुरा में कारागार में हुआ। तमाम अमानवीय यातना सहन करने के बाद समय आने पर देवकी के पुत्र के रूप में भगवान श्री कृष्ण बाल रूप में अवतरित हुए। कंस के डर से वसुदेव कृष्ण को गोकुल में नंद बाबा के घर पहुंचा दिए। जहां उनका बचपन राक्षसों से संघर्ष करते हुए बीता। कृष्ण जन्मोत्सव पर मयूर नृत्य का आयोजन हुआ। श्रोता मस्ती में नाचने लगे। इस अवसर पर कलावती पांडेय, राजेंद्र पांडेय, महंत लाल बहादुर दास, सच्चिदानंद वर्मा, राजधर पांडेय, गोविंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.