बाराबंकी, अप्रैल 6 -- जैदपुर। जीवात्मा के निकल जाने के बाद ये शरीर माटी का पुतला है। लोग इसे ले जाकर श्मशान में जला देंगे या दफना देंगे। आप की जाति, मजहब आप का नाम जलकर खाक हो जायेगा। सब कुछ यहीं छूट गया। इसलिये अपने आत्म कल्याण की चिन्ता कीजिये। प्रभु की प्राप्ति करने वाले किसी सन्त महात्मा की खोज करके सुरत-शब्द (नाम-योग) साधना की कमाई कर लें। यह बात जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के मुख्यालय मथुरा के अध्यक्ष सन्त पंकज जी महाराज ने हरख ब्लाक के ग्राम अमरहिया में जनजागरण यात्रा के दौरान कही। इस मौके पर रामचन्द्र यादव, बिहारी लाल, रमेश चन्द वर्मा, बरसाती लाल, राजाराम पाल, सहयोगी संगत प्रतापगढ़ के सूर्यबली सिंह, राम कृष्ण मिश्रा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.