मुरादाबाद, मई 31 -- मुरादाबाद। आशियाना फेस वन स्थित दुर्गा मंदिर में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। कथा व्यास बांके बिहारी भारद्वाज ने कहा कि सत्संग और हरिनाम संकीर्तन केवल प्रभु की कृपा से ही मिलता है। प्रभु कृपा के लिए सत्गुरु का सानिध्य जरूरी है। गुरु बिना भक्ति संभव नहीं है। उन्होंने बताया आप प्रभु की भक्ति केवल मनुष्य जन्म लेकर ही कर सकते हैं। व्यवस्था में सुनील गुप्ता, प्रेम प्रकाश सक्सेना, मनोहर लाल, सुरेश गुप्ता, राधा रानी, शकुंतला शर्मा, विद्यावती, मनोरमा गुप्ता आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...