हाथरस, सितम्बर 23 -- हाथरस। शहर के रामलीला मैदान में चल रही रामलीला महोत्सव में सोमवार को भरत मिलाप लीला का मंचन श्रीधाम वृंदावन की मंडली के कलाकारों के द्वारा किया गया। इस लीला को देखकर श्रध्दालु मंत्रमुग्ध हो गए। देर रात तक पंडाल में भक्ति की बयार बही। श्रीधाम वृंदावन की मंडली के कलाकारों ने केवट संवाद के बाद भरत मिलाप की लीला का मंचन किया। प्रभुराम के बनवास जाने पर राजा दशरथ ने प्राण त्याग दिए। गुरु वशिष्ठ के द्वारा सेवक को कैकई पुर भेजा गया। वहां से भरत शत्रुधन को बुलाया गया। इसके बाद भरत शत्रुधन अयोध्या पधारे। उन्होंने देखा कि पिता का देहात हो गया है। बडे भइया राम लक्ष्मण माता जानकी भी अयोध्या मे नहीं है। यह देखकर वह काफी ब्याकुल हुए। इसके बाद भगवान को तलाशने के लिए वन की ओर चल पड़े। भगवान राम को तलाशते हुए भरत जी चित्रकूट पहुंचते है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.