हाथरस, अक्टूबर 5 -- हाथरस। धार्मिक महासभा के तत्वावधान में शहर के रामलीला मैदान में चल रहे रामलीला महोत्सव के तहत शनिवार को शहर के रामलीला मैदान स्थित बाड़े में राज्यभिषेक की लीला का मंचन किया गया। मंचन देख दर्शक अभिभूत हो गए। भगवान श्री राम का राज्यभिषेक हुआ और भगवान श्री राम संग माता सीता राजगद्दी में विराजमान हुईं। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघन और मां सीता की आरती उतारी गई। इस दौरान पूरा पांडाल भगवान श्रीराम के जयघोषों से गूंज उठा। इसी के साथ रामलीला महोत्सव का विधिवत रूप से समापन हुआ। राज्यभिषेक की लीला के मंचन में कलाकारों ने दिखाया कि लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद भगवान श्रीराम लक्ष्मण हनुमान और सीता माता के साथ अयोध्या पहुंचे। जब श्रीराम के आने का पता अयोध्या वासियों को लगा तो वहां खुशियां छा गईं। अयोध्या को दुल्हन की तरह...