प्रयागराज, मार्च 15 -- श्री संकीर्तन भवन धार्मिक न्यास ट्रस्ट, झूंसी के संस्थापक संत प्रभुदत्त ब्रह्मचारी की 35वीं पुण्यतिथि मनाई गई। अध्यक्षता टीकरमाफी आश्रम के संस्थापक महंत स्वामी हरिचैतन्य ब्रह्मचारी ने की। स्वामी दयानन्द सरस्वती एवं ट्रस्टी रजनी मेहरोत्रा मौजूद रहीं। पुण्यतिथि के अवसर पर 24 घंटे भागवत चरित ज्ञानयज्ञ का पाठ के पश्चात प्रभुदत्त ब्रह्मचारी के विग्रह पर षोडशोपचार पूजन कराया गया। संचालन पूर्व प्राचार्य डॉ. सियाराम त्रिपाठी ने किया। महंत रामदास, स्वामी हर्ष ब्रह्मचारी, डॉ. विजयानंद त्रिपाठी, डॉ. जीपी शुक्ल, पूर्व प्राचार्य एसपी त्रिपाठी, इंजी. चंद्रशेखर त्रिपाठी, प्रताप नारायण, अनिरुद्ध ओझा, पूर्व प्राचार्य चंद्रशेखर मिश्र, पूर्व प्राचार्य डॉ. विद्याधर द्विवेदी, एसके तिवारी, पूनम पांडेय आदि ने ब्रह्मचारी के जीवन पर प्रकाश ...