प्रयागराज, अक्टूबर 7 -- झूंसी। श्री संकीर्तन भवन धार्मिक न्यास (ट्रस्ट) के प्रतिष्ठापक प्रभुदत्त ब्रह्मचारी की जयंती के उपलक्ष्य में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। ट्रस्ट की मंत्री रजनी मेहरोत्रा के निर्देशन में और स्वामी दयानंद के सान्निध्य में कथा के द्वितीय सत्र में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास स्वामी सुबोधानंद ने भागवत कथा का महात्म्य बताते हुए राजा परीक्षित के प्रसंग को विस्तार से सुनाया। महंत रामगोपाल दास, प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी और पूर्व न्यायमूर्ति सुधीर नारायण ने भी मंच से प्रभुदत्त ब्रह्मचारी के सान्निध्य को स्मरण किया। इस अवसर पर बारु राम शर्मा, ऋषिराज, गणेश व्यास, डॉ. सिया राम त्रिपाठी, योगीराज, डॉ. विद्याधर द्विवेदी, रमन शर्मा, रेखा खरे, विनय त्रिपाठी, राम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...