बिहारशरीफ, सितम्बर 14 -- सिलाव के कार्यपालक पदाधिकारी को मिला है सरमेरा का प्रभार सरमेरा, निज संवाददाता। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी नवीन कुमार का तबादला होने के बाद से यह पद रिक्त पड़ा है। सिलाव के कार्यपालक पदाधिकारी राजेश कुमार को यहां का प्रभार दिया गया है। वे तीन नगर पंचायत के प्रभार में है। इससे विकास काम ठप पड़े हैं। मुख्य पार्षद सन्नी कुमार ने 10 किलोमीटर दूर बरबीघा के कार्यपालक पदाधिकारी को सरमेरा का प्रभार देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक बार पहले भी बरबीघा के कार्यपालक पदाधिकारी यहां के प्रभार में रह चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.