मऊ, जनवरी 14 -- मऊ, संवाददाता। जिला अस्पताल परिसर के अंदर सांसद निधि से निर्मित रैन बसेरे का बुधवार को प्रभारी सीएमएस डॉ. सीपी आर्या ने निरीक्षण करके जायजा लिया। इस दौरान रैन बसेरे के अंदर कंबल, चादर, बिस्तर समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए दिशा निर्देश जारी किया। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को चेताया कि रैन बसेरे के इंतजाम में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उधर रैन बसेरे में मुकम्मल इंतजाम होने के बाद मरीजों और तीमारदारों ने राहत की सांस लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...