गढ़वा, अक्टूबर 11 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। केतार के अंचल अधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने झारखंड राज्य खाद्य निगम के गोदाम में 9006.18 क्विंटल खाद्यान्न कम होने की सूचना पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह जिला प्रबंधक, झारखंड राज्य खाद्य निगम, गढ़वा की ओर से गोदाम की जांच की गई। जांच में अपेक्षाकृत खाद्यान्न कम होने की बात की पुष्टि हुई। जांच के क्रम में केतार के जेएसएफसी गोदाम में लगभग 9006.18 क्विंटल कम खाद्यान पाया गया। समुचित जांच प्रक्रिया के प्रतिवेदन से डीसी दिनेश कुमार यादव को जिला आपूर्ति पदाधिकारी देवानंद राम ने अवगत कराया। साथ ही प्रभारी सहायक गोदाम प्रबंधक के विरुद्ध आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई करने का अनुरोध किया। डीसी ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए केतार सीओ सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को केतार थाना में प्रभारी सहायक गोदाम, ...