गढ़वा, मार्च 5 -- गढ़वा। अंचल अधिकारी -सह- प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, मेराल ने झारखंड राज्य खाद्य निगम के गोदाम में 2399 क्विंटल खाद्यान्न कम होने की सूचना उपायुक्त को देते हुए प्रभारी सहायक गोदाम, प्रबंधक के विरुद्ध आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई करने का अनुरोध किया था। उसके आलोक में उपायुक्त शेखर जमुआर द्वारा जिला आपूर्ति पदाधिकारी -सह- जिला प्रबंधक, झारखंड राज्य खाद्य निगम, गढ़वा से जाच कराई गई। जांच के क्रम में मेराल के गोदाम में लगभग 2765 क्विंटल कम खाद्यान पाया गया। उसके बाद उपायुक्त द्वारा मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अंचल अधिकारी -सह- प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मेराल को मेराल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया। उक्त आलोक में प्रभारी सहायक गोदाम प्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...