बहराइच, मई 30 -- बहराइच। मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच सूर्य प्रताप शाही ने भारत सरकार द्वारा संचालित विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025 के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र नानपारा में शुभारम्भ किया। कृषि वैज्ञानिकों, कृषि अधिकारियों तथा क्षेत्रीय कर्मचारियों को निर्देश दिया कि विभाग की समस्त योजनाओं को किसानों तक पहुंचाएं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 26 में प्रदेश के किसानों हेतु 50000 से अधिक सोलर पम्प वितरण कराने का लक्ष्य रखा गया है। कृषि मंत्री ने कहाकि पहली बार कृषि वैज्ञानिक गांवों में जा रहे है। 29 मई से 12 जून तक चलने वाला अभियान विकसित भारत के अभियान की अवधारणा को पूरा करेगा। इस अभियान के तहत किसानों को आधुनिक खेती के तरीके बताये जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.