मुरादाबाद, जनवरी 12 -- मुरादाबाद। मुरादाबाद में प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक प्रदेश के विज्ञान प्रोद्योगिकी एवं मुरादाबाद के प्रभारी मंत्री अनिल कुमार करेंगे। इससे पहले वह मनरेगा के स्थान पर शुरू होने वाली बीवी जी राम जी योजना के बारे में जानकारी देंगे। प्रेस वार्ता के बाद मुरादाबाद के अधिकारियों की मौजूदगी में बैठक का आयोजन किया जाएगा। प्रशासनिक समन्वय समित की बैठक सर्किट हाउस में दोपहर 2 बजे से होगी। इसमें जिलाधिकारी, एसएसपी समेत सभी विभागों के अधिकारी रहेंगे। इसमें विस्तार से चर्चा की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...