बागपत, अक्टूबर 2 -- जनपद के प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी ने बुधवार को शहर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था को लेकर डीएम और एसपी के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने विकास कार्यों को गति देने और अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी बुधवार को बागपत पहुंचे। यहां पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर भाजपा विधायक योगेश धामा, जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय आदि ने उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने जनपद के भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों से संगठन विस्तार समेत कई अन्य मुद्दों पर वार्ता की। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने डीएम अस्मिता लाल और एसपी सूरज कुमार राय के साथ विकास कार्यों और कानून व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.