समस्तीपुर, जून 21 -- समस्तीपुर, हिसं। प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान जिला प्रशासन से अबतक किये गये कार्यो की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान कोई परेशानी न हो इसकी मुक्कमल व्यवस्था पहले ही होनी चाहिए। सर्वप्रथम डीएम रोशन कुशवाहा ने प्रभारी मंत्री व प्रभारी सचिव डा. एन. विजय लक्ष्मी को पौधा देकर स्वागत किया। इसके बाद बैठक की कार्रवाई आरंभ की गयी। बैठक में मुख्य रूप से बाढ़ पूर्व की जाने वाली तैयारी जिसमें तटबंधों की मरम्मत, बाढ़ आश्रय स्थलों को चिन्हित करना एवं पूर्व चिन्हित स्थलों की मरम्मती करने के अतिरिक्त बाढ़ की स्थिति में नाव की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने से संबंधित तैयारी की समीक्षा की गयी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.