अमरोहा, फरवरी 1 -- जिले के प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पचोकरा का निरीक्षण किया। विद्यालय में कंप्यूटर लैब और बाल वाटिका का फीता काटकर उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने उपस्थित ग्रामवासियों से कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, इनमें से कोई आगे चलकर डॉक्टर इंजीनियर, वैज्ञानिक बनेगा, इसलिए अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा, संस्कार और तहजीब दे, ताकि आना वाली पीढ़ी एक बेहतर समाज का निर्माण करें। उन्होंने बच्चों से संवाद कर मेहनत और लगन से पढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि कामयाब होकर गांव और परिवार का नाम रोशन करें। इसके साथ उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ खेल पर विशेष ध्यान देने की बात कही जिससे बेहतर स्वास्थ्य के साथ कामयाब होकर देश का नाम करें। शिक्षक विधायक डा. हरि सिंह ढिल्लो ने कहा कि सरकार...