अमरोहा, फरवरी 1 -- जिले के प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने ग्राम पंचायत मुकारी में आयोजित ग्राम चौपाल में भाग लिया। इससे पूर्व नव निर्मित तहसील अमरोहा के अनवासीय भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने नवनिर्मित तहसील अमरोहा का भ्रमण किया। जिसमें मुख्य भवन एवं हवालात का निरीक्षण तथा पूरे परिसर का निरीक्षण किया। वर्तमान में नवनिर्मित तहसील भवन में साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट पोल पर पेंटिंग एवं पैनल आदि का कार्य चल रहा है। प्रभारी मंत्री ने साफ-सफाई, वुडन पोलीस, स्ट्रीट लाइट, पोल पर पेंटिंग एवं पैनल इत्यादि कार्य एक सप्ताह में पूर्ण कर क्रियाशील करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने चौपाल में ग्रामवासियों से कहा कि आपके बीच आने का उद्देश्य है आपकी समस्याओं को सुनकर निराकरण करना और आपके सुझाव प्राप्त करना। कहा कि आज सभी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लाभार्थियों को...