बागपत, जनवरी 9 -- बागपत। राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी के जनपद बागपत में दो दिवसीय भ्रमण है। प्रथम दिन शुक्रवार को पुरा महादेव स्थित पौराणिक परशुरामेश्वर महादेव मंदिर कॉरिडोर के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। यह कार्य कुल 24 करोड़ रुपये की धनराशि से कराया जाना प्रस्तावित है, जिसमें से तीन करोड़ रुपये की धनराशि सरकार द्वारा स्वीकृत होकर प्राप्त हो चुकी है। कार्य अक्टूबर माह से प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित है तथा वर्तमान में कार्य की प्रगति लगभग 16 प्रतिशत पाई गई। आवश्यक दिशा निर्देश दिए। माघ मास के अवसर पर प्रभारी मंत्री ने पुरा महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक किया। वहीं चांदीनगर पुलिस स्टेशन का भी निरीक्षण किया। प्रभारी मंत्री ने कार्य की गुणवत्ता को संतोषजनक बताते हुए निर्देश दिए कि निर्माण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.