बगहा, फरवरी 12 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय रायबारी महुअवा उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अमित कुमार पर प्रैक्टिकल परीक्षा में अंक बढ़ाने के नाम पर छात्रों से उगाही का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में शिक्षा विभाग द्वारा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को जांच के आदेश दिया गया। इस मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक को बचाने के लिए भ्रामक जांच प्रतिवेदन देने के आरोप में बगहा-एक के बीईओ से जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता) गार्गी कुमारी ने 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है। वहीं रायबारी महुअवा उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अमित कुमार से तीन दिनों के अंदर साक्ष्य सहित जवाब तलब किया है। प्रभारी प्रधानाध्यापक पर प्रैक्टिकल परीक्षा में अंक बढ़ाने के नाम पर छात्रों से अवैध वसूली का आरोप है। दरअसल म...