लखीसराय, फरवरी 11 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार द्वारा नगर निकायों में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इसके तहत नगर परिषद लखीसराय के कार्यपालक पदाधिकारी रमन कुमार का स्थानांतरण नगर परिषद बरबीघा कर दिया गया है। वहीं उनकी जगह परियोजना पदाधिकारी सह उप निदेशक, नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार, पटना में पदस्थापित प्रभात रंजन को लखीसराय नगर परिषद का नया कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। बताया जा रहा है कि प्रभात रंजन को नगर प्रशासन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव है और उनके पदभार ग्रहण करने से लखीसराय नगर परिषद के विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं नगर परिषद क्षेत्र में लंबित योजनाओं के त्वरित निष्पादन और स्वच्छता, सड़क, नाला सहित आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में उनसे प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.