हजारीबाग, दिसम्बर 31 -- हजारीबाग, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड का प्रदेश अधिवेशन गढ़वा में संपन्न में हुआ। जिसमें पूरे झारखंड से हजारों युवा तरुनाई शामिल हुए। अधिवेशन के अंतिम दिन जय नई घोषणाएं हुए, जिसमें हजारीबाग से प्रभात कुमार को एबीवीपी के झारखंड प्रांत के सह प्रादेशिक विश्वविद्यालय प्रमुख बनाया गया। प्रभात कुमार ने कहा कि छात्र हित के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। जहां छात्र-छात्राओं को समस्या होगी। वहां पर विद्यार्थी परिषद उनके समस्या का समाधान के लिए हमेशा खड़ी रहेगी। प्रभात ने कहा छात्र शक्ति- राष्ट्र शक्ति हो अथवा छात्र कल का नही आज का नागरिक है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन हैं। एबीवीपी हमेशा छात्र हित, राष्ट्र हित, समाज हित के लिए कार्य करती हैं। हजारीबाग जिले से और भी घोषणाएं हुई, इस...