अलीगढ़, नवम्बर 5 -- अलीगढ़। प्रभात नगर कालोनी में मंगलवार को नाली को लेकर विवाद हो गया। कालोनी की महिलाएं सड़क पर उतर आईं और जमकर प्रदर्शन किया। महिलाओं के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस भी आ गई। महिलाओं ने आरोप लगाया कि प्रभात नगर में जल निकासी की समस्या है। यहां पर मकान सड़कों से नीचे हैं, जिससे पानी नहीं निकलता है। महिलाओं ने कहा कि नगर निगम नाली को और नीचा करना चाह रहे है। जिससे जल निकासी की समस्या पैदा हो जाएगी। अपर नगर आयुक्त राकेश यादव ने बताया कि निर्माण व जलकल विभाग के अफसरों को मौके पर भेजकर यथा स्थिति का मौका मुआयनाा कराएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.